चौथम: चौथम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे से मनाने की अपील
चौथम थाना परिसर में सोमवार की शाम चार बजे दीपावली, काली पूजा व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने कहा कि जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व को मनाना है। सभी काली पूजा समिति एवं छठ मेला के समिति के सदस्यों से विसर्जन व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की जानकारी ली।