एत्मादपुर: किसान से ठगी करने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने सतौली कट के समीप से किया गिरफ्तार, ₹2000 नकद और एक ऑटो किया बरामद
Etmadpur, Agra | Jul 12, 2024 कस्बा एत्मादपुर के सतौली कट के पास से स्टेशन रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपए जमा करने आए किसान से ठगी करने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते सोमवार को नगर हंसराज निवासी किसान सत्य प्रकाश बघेल से शातिरों ने ₹40000 की ठगी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिरों के कब्जे से ₹2000 की नगदी और एक ऑटो बरामद किया है।पुलिस कार्रवाई में जुटी