एत्मादपुर: गांव खेड़िया में एक युवक ने गांव के ही युवक पर लगाए बेटी और पत्नी को जबरन घर से उठाकर ले जाने के आरोप
Etmadpur, Agra | Jul 9, 2024 खंदौली क्षेत्र के खेड़िया निवासी बंटू दिवाकर ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पत्नी और बेटी को जबरन घर से उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जिस समय दबंग अपने दोस्तों के साथ घर में घुसा और उसके साथ मारपीट करते हुए पत्नी और उसकी बच्ची को जबरन ले गया। पीड़ित ने एसीपी कार्यालय पहुंचकर लिखत शिकायत देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई है।