एत्मादपुर: बरहन क्षेत्र के आंवलखेड़ा रोड से पुलिस ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 10, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के आंवल खेड़ा रोड़ से छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को छात्राएँ कोचिंग से घर लौट रही थी। नयाबांस रोड़ पर खड़े दो मनचलों ने अश्लील इशारे शुरू कर दिए। छात्राओं को रोककर छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बंशी फरार है