एत्मादपुर: कस्बा बरहन के टीचर कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को देर रात अज्ञात चोर चोरी कर हुए फरार,पीड़ित ने दी तहरीर
Etmadpur, Agra | Jul 9, 2024 कस्बा बरहन के टीचर कॉलोनी में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी श्रीनिवास की बुलेट मोटरसाइकिल सोमवार रात को घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने देर रात मोटरसाइकिल चोरी कर ली। श्रीनिवास सुबह उठकर घर से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब देख घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर दी है।