एत्मादपुर: गांव नंदलालपुर में पैसों के विवाद में दो पक्ष में जमकर हुई मारपीट, 01 व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
Etmadpur, Agra | Jul 10, 2024 खंदौली क्षेत्र के गांव नंदलालपुर में दो पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर पहले कहासुनी हुई तथा मामला बढ़कर हाथापाई से होता हुआ मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएससी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है