एत्मादपुर: गांव इंद्रवास के समीप आगरा जलेसर रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को एडीए द्वारा किया गया ध्वस्त
Etmadpur, Agra | Jul 10, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव इंद्रवास के पास आगरा जलेसर रोड के समीप एडीए ने 4000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया है। यहां पर सीसी रोड़ डालकर व खंबे लगाकर प्लाटिंग शुरू कर दी गई थी। एडीए के परिवर्तन दल ने सचल दस्ते के सहयोग से कॉलोनी को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया है। काम बंद ना किए जाने पर एडीए द्वारा कार्रवाई की गई है।