कोरबा के पाली क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के जेसीबी चलाकर करीब 20 आदिवासी परिवारों के मकान तोड़ दिए गए।
महिलाओं ने दुर्व्यवहार और हाथापाई के आरोप लगाए हैं, वहीं कार्रवाई के दौरान कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है।
पीड़ित परिवारों का दावा है कि वे पिछले 25 वर्षों से यहां रह रहे थे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने में शिकायत देकर FIR, दोषियों पर कार्रवाई और पुनर्वास की मांग की है।
अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।
#korba #pali #viral #chhattisgarhupdate24
Korba, Korba | Jun 17, 2026