पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी बोधगया और मखदुमपुर में चिराग पासवान की पार्टी के खिलाफ उतारेंगे उम्मीदवार, मुख्यमंत्री का भी दिया साथ
NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा जायज है।