पटना ग्रामीण: भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी टिकट मिला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने मंगलवार दोपहर 2:45 पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का भी नाम शामिल है। सम्राट चौधरी तारापुर से तो विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनावी मैदान में होंगे।