पटना ग्रामीण: जदयू विधायक गोपाल मंडल सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे, प्रशासन ने जबरन हटाया, टिकट की कर रहे थे मांग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आवाज के बाहर मंगलवार की सुबह से ही धरने पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल को प्रशासन ने जबरदस्ती हटा दिया है। गोपाल मंडल अपने टिकट की मांग को लेकर अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास के बाहर धरना दे रहे थे और वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे थे।