पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश की नाराज़गी पर सम्राट चौधरी बोले- एनडीए में सब ठीक, जल्द होगा सीटों का बंटवारा
बिहार में एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार की सुबह पटना में 11 बजे कहा कि पूरे बिहार की जनता का फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। एनडीए पूरी तरह एकजुट है और PM मोदी के नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी।