लातेहार: लातेहार में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू उठाव पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर ज़ब्त
एनजीटी रोक के बावजूद लातेहार में अवैध बालू उठाव के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह करीब छह बजे बड़ी कार्रवाई की। सीओ नंदकुमार राम के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय जाने वाले रास्ता के पास औरंगा नदी से अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।