इटाढ़ी: जिले के कई इलाकों में आंधी-बारिश के बाद 16 घंटे से बिजली ठप, जनजीवन प्रभावित
Itarhi, Buxar | Apr 30, 2026 इटाढ़ी-राजपुर समेत जिले के आसपास के विभिन्न इलाकों में आई तेज आंधी और बारिश के बाद से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। 16 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के इस मौसम में पेयजल संकट गहराने लगा है, जिससे आमजन की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।