कोचाधामन: चुराकुट्टी में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने दुआएं मांगी
चुराकुट्टी में शनिवार की शाम को रमजान-उल-मुबारक के 14वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक मो.इजहार अशफी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों रोजेदार उपस्थित हुए और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने एक साथ मिलकर सामुहिक रूप से अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर दुवाएं मांगी।