कोचाधामन: गुड़ियाबस्ती सोंथा में भीषण आग लगने के बाद जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने घटनास्थल का दौरा किया
कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत अंतर्गत गुड़िया बस्ती सोंथा वार्ड संख्या 4 में भीषण आगलगी के बाद क्षेत्र संख्या- 10 के जिला परिषद सदस्य नासिक नादीर में घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।