कोचाधामन: शाहपुर में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने दुआएं मांगी
कोचाधामन प्रखंड के शाहपुर में शुक्रवार की शाम को रमजान-उल-मुबारक के 13वां रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदार उपस्थित हुए और रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने एक साथ मिलकर सामुहिक रूप से अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन एवं तरक्की के लिए दुवाएं मांगी।