कर्वी: शिवरामपुर के भांगा मछरिया में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
शिवरामपुर के भांगा मछरिया मे बीते गुरुवार की सुबह 9 बजे मामूली बात को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गई। एक पक्ष के घायल मनोज ने आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी दी है, और मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल मनोज ने बताया कि उनके दादा सहित सात लोगों ने उनके साथ मारपीट की है, जिससे वह तीन लोग घायल हो गए।