सुल्तानगंज: फोरलेन पर गिट्टी लदा हाइवा रेलिंग तोड़कर ब्रिज से लटका, बाल-बाल बची जान
सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर बाबा चौक के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गुरुवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब गिट्टी लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए आगे का हिस्सा नीचे लटक गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि हाइवा में गिट्टी लदी थी और वह फोरल