सीकरी: सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 4 ठग गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी निरूद्ध
शानिवार शाम 6 बजे ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत सीकरी थाना पुलिस रेंज स्पेशल टीम व डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्यवाही जहां दबिश देकर साइबर ठगी करते 4 ठगों को गिरफ्तार किया है 2 बाल अपचारी निरूद्ध किए गए है पकड़े गए ठगों के पास मौके से 6 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन फर्जी सिम कार्ड और एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया है।