सीकरी: सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार शाम 6:00 बजे सीकरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जहां साइबर ठग लंबे समय से फरार चल रहे थे सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया डीग पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा द्वारा फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, मुखबिर की खास सूचना पर कार्रवाई की गई।