बीकानेर: नौरंगदेसर के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक घायल होकर अस्पताल भेजा गया
राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर नापासर थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। नौरंगदेसर के पास क्रेटा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार महेंद्र कुमार निवासी खाजूवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह व कांस्टेबल गोरखाराम मौ