राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने की शिष्टाचार भेंट
- अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ पर रामपुर पहुंचे राज्यपाल का किया स्वागत
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बुधवार को रामपुर के परिधि गृह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया और अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कौल सिंह नेगी ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्हें उनका मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्यपाल के रामपुर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
Ani, Kullu | Nov 11, 2026