चिनिया: चिनिया में 65 वर्षीय ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Chinia, Garhwa | Sep 6, 2026 चिनिया। थाना मुख्यालय निवासी करीब 65 वर्षीय अन्नति यादव की रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार अन्नति यादव रोज की तरह भैंस चराने सेमराटांड़ के नीचे कुसुमदामर जंगल की ओर गए थे। सुबह करीब 6 बजे वे जंगली हाथी की चपेट में आ गए। हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस के