गुन्नौर: गांव सैजना मुस्लिम के समीप शिवगंगा होटल पर रुपए मांगने के विवाद में फायरिंग का मामला आया सामने
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम के समीप शिवगंगा होटल पर खाना खाने के बाद रुपए मांगने के विवाद को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। होटल स्वामी ने दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो युवक होटल पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद रुपए मांगने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवक बाइक से जाने के बाद कुछ दूरी पर रुके ।