हथुआ: हथुआ में 20 सूत्री समिति की बैठक, नल-जल, राशन कार्ड, शौचालय जैसे मुद्दों पर चर्चा
हथुआ प्रखंड में आयोजित 20 सूत्री समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर मंगवार की दोपहर 1 बजे चर्चा हुई। कमाख्या नारायण भगत ने नल-जल योजना, बंद चापाकलों की मरम्मत, राशन कार्ड से नाम कटने और सामुदायिक शौचालयों में ताला बंद रहने पर सवाल उठाए। संतोष शर्मा ने दूर दराज से आने वाले लोगो के लिए बैठने की सुविधा और प्रखंड की स्वच्छता पर जोर दिया।