उचकागांव: हथुआ: उचकागाँव के सलेमपट्टी में बंधक बनाकर लूट, एक गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
उचकागांव के सलेमपट्टी गांव स्थित एक घर में घुस कर लूटपाट का सफल उद्भेदन किया गया है। साथ ही पुलिस ने इस कांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दी है। गिरफ्तार आरोपी सीवान जिले के वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव निवासी गाजी नट के बेटा शहजाद उर्फ झींगन के रूप में की गई है।