हथुआ: मीरगंज नगर में सफाई कर्मचारियों की मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
मीरगंज नगर के सफाईकर्मियों ने मजदूरी बढ़ाये जाने की मांग को लेकर मीरगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी पिछले तीन दिनो से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर के मुख्य चौक-चौराहो सहित गलियो में कड़े-कचरे का ढेर लग गया है. इससे शहर के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. हालांकि नगर प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई करायी.