प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के भरत चौक चौराहा पर चेकिंग के दौरान मिली चोरी की बाइक, मामला दर्ज
नगर कोतवाली के भरत चौक पर मंगलवार रात 8:00 बजे पुलिस ने चेकिंग लगाई थी । इस दौरान एक सन्दिग्ध बाइक को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा। और जब उसके नंबर से सर्च किया तो यह बाइक चमरूपुर के कन्हैया लाल की निकली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा वाहन स्वामी को मामले की जानकारी दी गई है।