लखीसराय: ज़िला मंत्रणा कक्ष में प्रभारी मंत्री ने बाढ़-सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा की
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में सोमवार की दोपहर 2:25 पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीएम सुमित और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।