अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में थानावार कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत एसडीपीओ ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध को बढ़ावा नहीं मिलनी चाहिए।