देवरी: सागर एसपी ने जिले के थानों में पदस्थ पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया
Deori, Sagar | Mar 18, 2025 सागर जिले में कानून व्यवस्था कसावट लाने को लेकर सागर एसपी ने जिले के विभिन्न स्थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक कार्यवाहक उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा रक्षित केंद्र सागर से गढ़ाकोटा, कमलेश सिंह सेंगर रक्षित केंद्र सागर से राहतगढ़ थाना हरिनारायण सौर जैसीनगर से नरयावली थाना में पदस्थ किया है।