देवरी: ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में गौरझामर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
Deori, Sagar | Mar 9, 2025 ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग महाकाली तिगड्डा मंदिर में रविवार दोपहर 2 बजे एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन ब्राह्मण समाज ने अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ओबीसी क्रांति सेना रजनी कुशवाहा एवं देवेंद्र लोधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप ब्राह्मण समाज ने लगाए है।