देवरी: देवरी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, कई प्रकरणों का हुआ निपटारा
Deori, Sagar | Mar 8, 2025 देवरी में शनिवार सुबह 11:00 से शाम 6:00 तक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ अनुज कुमार, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति देवरी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय देवरी में अलग-अलग विभागों के प्रकरणो का निराकरण किया गया।