देवरी: तीतर पानी टोल टैक्स पर डंपर चालकों से अवैध वसूली का आरोप, डंपर मालिक पहुंचे कलेक्टर कार्यालय
Deori, Sagar | Mar 11, 2025 नरसिंहपुर जिले से सागर में रेत का परिवहन करने वाले डंपर चालक इकट्ठा होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तीतरपानी टोल टैक्स प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली करने की शिकायत की जिला प्रशासन से की है। साथ ही कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती आने वाले दिनों में डंपर मालिक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।