देवरी: ग्राम हथखोय में पिछले 400 सालों से नहीं हुआ होलिका दहन, एक बार जिद करके किया था दहन तो लगी थी गांव में आग
Deori, Sagar | Mar 13, 2025 ग्राम हखोय में होलिका दहन के नाम पर लोग कांप जाते हैं. पिछले 400 साल से गांव में होलिका दहन नहीं किया गया। एक बार गांव के लोगों ने जिद करके होली का दहन किया,तो पूरे गांव और खेतों में आग लग गई थी।इसके बाद कभी किसी ने होलिका दहन करने के बारे में सोचा भी नहीं है।मान्यता है कि होलिका दहन करने से गांव के बाहर बिराजी माता नाराज हो जाती हैं।