डलमऊ: डलमऊ महोत्सव की तैयारियां तेज, अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने संभाली कमान; मेला परिसर में दुकानें सजना शुरू
ऐतिहासिक डलमऊ महोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मेला परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी गई है। अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने तैयारियों की कमान संभालते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। वहीं, मेला परिसर में दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया है और दुकानें सजने लगी हैं।