शाजापुर: शाजापुर में भी धूमधाम मनाया जाएगा होली का पांच दिवसीय उत्सव, डॉक्टर दे रहे केमिकल रंगों से बचाव की सलाह
शाजापुर में चंद्र शेखर आजाद होली उत्सव के बैनर तले पर्व को लेकर भव्य तैयारियां की गई है जहां पांचों दिनों तक जमकर रंग उड़ाया जाएगा।लिहाजा पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।लेकिन डाक्टरों की माने तो कैमिकल युक्त रंग आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं ऐसे में आप सावधानी पूर्वक इनका इस्तेमाल करें..यदि रंगों से आपको एलर्जी हो तो ऐसे में आप इनसे दूरी बनाए।