🗳️ SIR प्रक्रिया के तहत ASDD सूची का निरीक्षण करने पहुंची जिला कांग्रेस, योग्य मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने पर जोर!
लोहरदगा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 18 नवंबर 2026 को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कुडू एवं भंडरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरे) मतदाताओं की सूची का निरीक्षण किया।
इस दौरान कुडू प्रखंड के माराडीह +2 विद्यालय, चैटर मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय एवं जिंगी उच्च विद्यालय सहित भंडरा प्रखंड के सेमरा विद्यालय और डुमरी कोटा विद्यालय में सूची की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कनेक्ट सेंटर इंचार्ज सूर्यकांत शुक्ला, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की सचिव सह बिशुनपुर विधानसभा प्रभारी सीमा सीता एक्का, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, कुडू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर एवं संबंधित BLA-2 मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी एवं त्रुटिरहित होना जरूरी है। किसी भी योग्य एवं जीवित मतदाता का नाम बिना उचित सत्यापन के मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा के लिए सजग है।
आपकी राय: मतदाता सूची में किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने से बचाने के लिए उचित सत्यापन कितना जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📢 खबरों से जुड़े रहने के लिए IHQ PUBLIC INDIA को फॉलो करें।#LohardagaNews #CongressParty #SIR2026 #IHQPublicIndia