पटियाली: दामरी गांव में पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव को किया हाउस अरेस्ट
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव दामरी में बुधवार सुबह सपा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मन सिंह यादव को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। लक्ष्मन सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्र-नौजवानों के साथ है। उन्होंने युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को बर्बर बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।