बैराड़: सेवा संकल्प अभियान: ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सम्पन्न, मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास ने किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बैराड़ में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार दोपहर 3 बजे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास, बरिष्ठ पार्षद राजकुमार शर्मा,मनीष बंसल उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता का सम्मान किया गया।