चम्पावत: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई
जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला आपदा कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण, राहत, बचाव, संचार व्यवस्था और जन-सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए