चम्पावत: गुरु गोरखनाथ मंदिर से घंटी हटाने के मामले में मंदिर के महंत का बयान आया सामने, कहा- फैलाई जा रही थी अफवाह
गुरु गोरक्षनाथ धाम, गोरख धूना द्वारा एक सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया है कि हाल के दिनों में मठ की घंटियों को लेकर कुछ भ्रामक सूचनाएँ सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित की जा रही हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।सभी घंटियाँ मठ परिसर में पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके निर्धारित स्थानों पर स्थापित की जाएँगी।