चम्पावत: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने विभिन्न अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने जनपद-स्तरीय अधिकारियों जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र आर्य, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग में बी. एम. आर्य तथा सहायक निबंध अधिकारी से वार्ता करते हुए चर्चा की।