पटना ग्रामीण: कर भवन के पास अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर, संयुक्त भवन का निर्माण होगा
राजद कार्यालय के पीछे कर भवन के पास अतिक्रमण किए गए जमीन को मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे खाली कराया गया। मामले को लेकर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उस जगह पर बिहार सरकार का संयुक्त भवन बनाया जाएगा, जिसे लेकर उस जगह को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि अतिक्रमण हटाने का काम यहां बुधवार को भी चलेगा।