ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील में बारिश के कारण बढ़ा खतरा, घर में 9 फीट का अजगर और नदी में मगरमच्छ से दहशत
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बारिश के बीच जंगली जीव-जंतुओं की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक ओर घर में 9 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया, तो दूसरी ओर कंजिया की लभेर नदी में पिछले दो सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं।