पटियाली: पटियाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का हुआ निस्तारण
पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, न्यायिक एसडीएम आतीश कुमार, तहसीलदार रामनयन सिंह एवं सीओ अमित कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।