शनिवार की सांय करीब चार बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भारत अमेरिका कृषि समझौते को किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही।