नीम चक बथानी: सीमा पर गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सीमा पर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ भीमल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सीमा पर गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ भीमल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।