प्रतापगढ़: भगवा चौराहे से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने पॉक्सो, आईटी एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त विजय प्रकाश को बुधवार दोपहर 1 बजे भगवा चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका उपयोग अश्लील सामग्री प्रसारित करने में किया गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।